पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक संवेदनशील है COVID-19 वायरस के प्रति,
👉प्रारंभ में एक कल्पना की गई थी कि पुरुष महिलाओं की तुलना में COVID-19 वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।यह कल्पना अब यूरोपीय हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक शोध से साबित हुई है।
👉मानव शरीर में ACE2 एंजाइम एक प्रमुख कारक है जो मनुष्य की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए COVID-19 को सक्षम बनाता है। अध्ययन में पता चला है कि ACE2 एंजाइम महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक है।
👉 अब ये ACE2 एंजाइम है क्या ?
ACE2 (एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एंजाइम 2) फेफड़े, हृदय, गुर्दे की कोशिकाओं की बाहरी परत में होता है। इस एंजाइम का प्राथमिक कार्य अमीनो एसिड के परिवहन को विनियमित करना है (अमीनो एसिड जो होता है वह प्रोटीन के पाचन से बनता है)।ACE2 एंजाइम COVID-19 वायरस के लिए एक प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है। ऐसे कई अध्ययन हैं जो कहते हैं कि ACE2 एंजाइम के स्तर को कम करना COVID-19 के लिए एक उपचार में सफल साबित हो सकता है।
👉ACE का उपयोग कहा होता है।
ह्रदय रोग को ठीक करने के लिए ACE दवाओं का उपयोग किया जाता है। वे उच्च रक्तचाप को कम करने में भी सहायक होती है।
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।