छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : स्पेशल विमान में बैठकर बेंगलुरु से रायपुर आए 11 जिलों के 180 मजदूर --

छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : स्पेशल विमान में बैठकर बेंगलुरु से रायपुर आए 11 जिलों के 180 मजदूर --

छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : स्पेशल विमान में बैठकर बेंगलुरु से रायपुर आए 11 जिलों के 180 मजदूर --

रायपुर। कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यो में फसे मजदूरों को अपने राज्य अपने घर आने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है. बेंगलुरु में फंसे छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के 180 मजदूर स्पेशल विमान के जरिए रायपुर पहुंचे है. रायपुर पहुंचने के बाद सभी मजदूरों को बसों से उनके गृह जिलों ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें क्वारंटाइन सेन्टरों में रखा जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार विशेष विमान क्रमांक 9405 बेंगलुरु से सुबह 8 बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची. इसी तरह 5 जून को 174 श्रमिक आएंगे. इन श्रमिकों के चिकित्सा जांच के बाद भोजन उपलब्ध कराके उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा. ये दोनों फ्लाइट विशेष श्रमिक फ्लाइट है, जिन्हें श्रमिकों को लाने के लिए बुक किया गया है।
छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : स्पेशल विमान में बैठकर बेंगलुरु से रायपुर आए 11 जिलों के 180 मजदूर --

इन गरीब मजदूरों को नालसार हैदराबाद, नेशनल लॉ युनिवर्सिटी बेंगलुरु, छत्तीसगढ़ की समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट और वी द पीपल संस्था की पहल पर रायपुर लाया जा रहा है. जिसके बाद क्वारेंनटाइन करने के बाद घर भेजा जाएगा.

इन 11 जिलों के हैं मजदूर

जिन मजदूरों को हवाई जहाज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में लाया गया है. उनमें बलौदाबाजार के 17, बलरामपुर 19, बिलासपुर 9, जशपुर 1, जांजगीर-चापा 95, कोरिया 2, कोरबा 8, महासमुंद 13, नारायणपुर 7, पेंड्रा-गौरेला 7, सरगुजा 2 समेत 180 मजदूर शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments