BREAKING COVID19: इन जिलों में मिले 52 नए कोरोनो पॉजिटिव, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 489 हो गई है
रायपुर। कोरोना माहमारी की आपदा कम होने का नाम नही ले रही है प्रदेश में हर रोज कोरोना के नए मामले सामने आ रहें है आज फिर 52 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई । रात्रि 19 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। कुल 189 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. वही राज्य में अभी तक सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है. कुल एक्टिव मरीज़ 489 हैं।
देर रात 52 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिनमें जांजगीर से 20, महासमुंद से 12, जशपुर से 6, बलौदाबाजार से 4, बालोद से 3, रायगढ़ से 1, दुर्ग-राजनांदगांव-रायपुर से 2-2 मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है. कल बुधवार की शाम तक 34 कोरोना पॉजिटिव मरीजी मिले थे. जिनमें बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, एसएलआर लैब से 2, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले थे. इस तरह एक दिन में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं.







0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।