बिग ब्रेकिंग -जांजगीर-चांपा के पूर्व कलेक्टर को बलात्कार के आरोप में सस्पैंड करने का आदेश सीएम भूपेश बघेल ने दिया, कहा उच्च स्तरीय जांच होगी -
रायपुर- माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ कलेक्टर के विरुद्ध महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल द्वारा कराने के निर्देश दिए है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जांजगीर के पूर्व कलेक्टर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में बताया कि आईएएस पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि कलेक्टर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। इस दौरान तत्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए काम देने का आश्वासन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर गए।जांजगीर के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।