पूरे देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में भी लोकप्रिय हुए मोदी जी, लेकिन यहीं राहुल गांधी की रेटिंग माइनस 75.65 देखे पूरी जानकारी -
नई दिल्ली. यूपीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की तुलना में राहुल गांधी की समग्र (ओवरऑल) सेटिस्फेक्शन रेटिंग माइनस 56.78 है और उन्हें सबसे कम रेटिंग छत्तीसगढ़ राज्य में माइनस 75.65 मिली है.लॉकडाउन के दौरान चाहे प्रवासी मजदूरों से जुड़े मामले हों या कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके, सभी में कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर रवैया नकारात्मक ही रहा है. हालांकि, प्रधानमंत्री के प्रति लोगों की संतुष्टि रेटिंग (सेटिस्फेक्शन रेटिंग) यूपीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ज्यादा है. यहां तक कि लोगों ने उन्हें सेटिस्फेक्शन रेटिंग के मामले में एनडीए/गैर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी आगे रखा है. लोगों का ये रूख आईएएनएस सी-वोटर स्टेट ऑफ द नेशन पोल में सामने आया है.।
इसके अनुसार, यूपीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की सेटिस्फेक्शन रेटिंग 57.36 की तुलना में प्रधानमंत्री को मिली रेटिंग 65.69 कहीं बेहतर है. इससे भी ज्यादा आश्चर्यजनक बात ये है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जो कि लगातार कोविड-19 महामारी में केन्द्र के कामों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं उनकी तीन राज्यों – महाराष्ट्र, झारखंड और पंजाब में रेटिंग नकारात्मक है. जबकि ये तीनों राज्य संप्रग शासित हैं. इनमें गांधी की कुल रेटिंग महज 0.58 है. यूपीए शासित राज्यों में मोदी बनाम गांधी को लेकर देखें तो मोदी की नेट सेटिस्फेक्शन रेटिंग 42.99 है, जबकि छत्तीसगढ़ में तो यह 84.54 है.
![]() |
| फाइल फोटो |

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।