आईटीआई धमतरी में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं को लॉकडाउन का नही दिया जा रहा वेतन- 03 महीने से नही मिला वेतन, आर्थिक मानशिक शोषण करने का आरोप।
धमतरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धमतरी (भटगांव) जिला धमतरी में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं ने कलेक्टर महोदय को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है।
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धमतरी (भटगांव)में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं को पिछले 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि संस्था में भरपूर बजट उपलब्ध है।
संस्था में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं के द्वारा संस्था के प्राचार्य से इस बारे में बात की तो उनका एक ही जवाब था कि हमारे विभाग से कोई भी आदेश नहीं आया है जिस कारण से मेहमान प्रवक्ताओं को वेतन भुगतान नही किया जाएगा, संस्था के अनुसार जब तक रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक महोदय द्वारा कोई लिखित आदेश नहीं आएगा तब तक आप लोग का वेतन नहीं किया जाएगा कहा जाता है।
जबकि संस्था प्रमुख के द्वारा ही लॉकडाउन अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का आदेश दिया गया था जिसका पालन सभी मेहमान प्रवक्ता पूरी निष्ठा से कर रहे है किन्तु जब वेतन कि बात आयी तो संचालक महोदय के ऊपर थोप कर अपना पल्ला झाड़ लिया गया।
इसकी शिकायत मेहमान प्रवक्ताओं के द्वारा कलेक्टर महोदय को की गई थी। जिसके जवाब में श्रम विभाग धमतरी द्वारा प्राचार्य को 03 दिवस के भीतर वेतन भुगतान के कार्यालय को सूचित करने के लिए कहा गया है। उसके उपरांत भी संस्था प्रमुख द्वारा 3 माह हो जाने के बाद भी वेतन भुगतान नही किया गया है, जिससे इस लॉक डाउन अवधि में भूखे मरने की पारी मेहमान प्रवक्ताओं की आ गई है परन्तु इस विषय में बार-बार संस्था प्रमुख से कहें जाने पर भी वेतन नही दे कर सभी मेहमान प्रवक्ताओं का मानशिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है।







0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।