बिग ब्रेंकिंग: आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लंबे समय से फरार आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर-

बिग ब्रेंकिंग: आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लंबे समय से फरार आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर-



रायपुर। 10 जुलाई। उत्तरप्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लंबे समय से फरार आरोपी विकास दुबे ने पिछले दिनों ही पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जिसके बाद यह खबर आ रही है कि कानपुर के पास विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है। जबकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनी है। इससे पहले उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद कानपुर ले जाते वक्त मोस्ट वांटेड विकास दुबे को लेकर जा रही STF की गाड़ी पलट गई। जिसमें विकास दुबे बैठा हुआ था।

बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने से उसके सिर में मामूली चोट आई है। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिस की ही पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। जिसके बाद उसका एनकाउंटर हुआ। विकास दुबे के साथ ही बैठे STF का एक जवान भी घायल हुआ है। जिसे अस्पताल लाया गया है।

आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड विकास दुबे एक दिन पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। उत्तरप्रदेश में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी से यूपी पुलिस को पूछताछ करनी है, जिसे STF की टीम लेकर आज कानपुर जा रही है।

Post a Comment

0 Comments