बिग न्यूज: खाद्य मंत्री ने कहा कि आने वाले अगस्त माह से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू किया जाना है
रायपुर। खाद्य मंत्री ने कहा कि आने वाले अगस्त माह से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू किया जाना है। जिसके लिए सभी राशनकार्ड धारी लोगों का आधार लिंकिग जरूरी है। उन्होंने 10 से 31 जुलाई 2020 तक विशेष अभियान चलाकर आधार लिंकिग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित खाद्य अधिकारियों की बैठक में राज्य के सभी राशनकार्डधारी परिवार के सदस्यों का आधार लिंकिग के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री में पूरे राज्य के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों को संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उठाने की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। इस नई सुविधा से अब राशनकार्डधारियों को प्रत्येक माह राशन खरीदी के बाद उनके रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस द्वारा खाद्यान्न लेने की सूचना दी जाएगी।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।