बड़ी खबर - संक्रमित युवक ने की आत्महत्या...... कोविड-19 वार्ड से कूदकर दी जान...... पढ़े पूरी खबर ......

बड़ी खबर - संक्रमित युवक ने की आत्महत्या...... कोविड-19 वार्ड से कूदकर दी जान...... पढ़े पूरी खबर ......
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में एडमिट एक कोरोना संक्रमित मरीज ने आज आत्महत्या कर ली। आपको बता दे कि मरीज ने कोविड-19 वार्ड से कूदकर जान दी है। मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा है।

बता दें कि जयारोग्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड-19 वार्ड में किया जा रहा है। वहीं आज एक मरीज ने वार्ड से कूदकर जान दे दी।

संक्रमित युवक के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौत की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments