बड़ी खबर - शर्मशार हुआ इंडिया....... थाईलैंड से आई 2 महिलाओ का हुआ रेप......
हिसार। हरियाणा के हिसार में बीते 7 अगस्त को एक होटल में थाईलैंड की दो महिलाओं के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। रेप की शिकार हुई महिलाएं पिछले कुछ दिनों से हिसार में रह रही थीं। 6 अगस्त को वो रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल रिजेंसी में रुकी थीं। इसी होटल में उनके साथ बलात्कार की वारदात हुई। इस मामले का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिसार के एसएचओ मनमोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार है और हम जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे। आईपीसी की धारा 342 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि जब महिला ने शोर मचाया तब होटल के और लोग एकत्रित हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई थोड़ी धीमी हो रही है क्योंकि महिला सिर्फ थाईलैंड की भाषा ही बोल पा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।