बड़ी खबर - देह व्यापार का फूटा भांडा, लंबे दिनों से मिल रही थी सूचना …
महासमुंद। महासमुंद जिले में चोरी छिपे चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 8 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद एएसपी मेघा टेम्भूरकर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जिले के तुमगांव पुल के पास जिस्म का कारोबार चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। मुखबिरों से सूचना मिली कि आज फिर कुछ युवतियां और महिलाएं एकत्र हुई हैं, जिस पर तुमगांव पुलिस ने दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाटापारा और 1 पश्चिम बंगाल से है।
सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। आपको बता दे कि तुमगांव में देह व्यापार की यह पहली खबर नहीं है। इसके पहले भी यहां पर पुलिस ने कई बार दबिशें दी हैं और कई आरोपियों को अरेस्ट भी किया है, बावजूद यहां यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।