बड़ी खबर - निकली आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती, पढ़े पूरी खबर......

बड़ी खबर - निकली आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती, पढ़े पूरी खबर......
बलौदाबाजार। एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान के अंतर्गत संचालित ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 27 पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से 26 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी केवल पंजीकृत डाक के जरिये उक्त तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कार्यालय में आवेदन सीधा जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परियोजना की सीडीपीओ आदित्य शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र चांदन क्रमांक 1 एवं 2, मानदीप, भानपुर, थरगांव 1, मुडपार, चिखली, कोठारी, महराजी, कसौदी, बया 2, गिधपुरी, टेमरी, देवगांव, बासीनपाली, बया 3, बिलाडी 3,भानपुर 2 खैरा 2,  बानिखान, गनियारी, राजादेवरी2, नवापारा, रामभाठा, अवराई 2, चरौदा 2 तथा बड़गांव के रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Post a Comment

0 Comments