बड़ी खबर - कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बैठक की तैयारी में है अफसर......बढ़ सकता है लॉकडॉउन....

बड़ी खबर - कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बैठक की तैयारी में है अफसर......बढ़ सकता है लॉकडॉउन....

रायपुर– छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लागू लॉकडाउन का दूसरा चरण 6 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस बीच सरकार हालात की उच्च स्तर पर समीक्षा करने की तैयारी में है। मंगलवार या बुधवार को यह बैठक होने की संभावना है जिसमें लॉकडाउन पर फैसला होना है। मिली जानकारी के अनुसार मरीजों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए फिलहाल अफसर शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं है।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दर्जनभर शहरों में लॉकडाउन है। 22 जुलाई से शुरू हुए इस लॉकडाउन के दौरान सप्ताहभर में कुल 2527 पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को छह अगस्त तक बढ़ा दिया। 28 जुलाई से शुरू हुए लॉकडाउन के इस दूसरे दौर के शुरुआती पांच दिनों में 1280 मरीज मिले हैं। इन 12 दिनों में कुल 3807 मरीज मिले हैं। बीते दो दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन आंकड़ा अब भी दो सौ के करीब पहुंच रहा है। यही वजह है कि आला अफसर फिलहाल अनलॉक के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि लॉकडाउन का अंतिम फैसला उच्च स्तरीय बैठक में होगी।

Post a Comment

0 Comments