बड़ी खबर - महाविद्यालयों में एडमिशन की तारीख तय.....ऑनलाइन भर सकते है फॉर्म.....पढ़े पूरी जानकारी......
बिलासपुर। कोरोना संकट के बीच बच्चों की पढ़ाई अब धीरे-धीरे शुरू करने की कोशिश की जा रही है। UGC के निर्देश के बाद राज्य में आनलाइन परीक्षा के ऐलान के बाद अब विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर व फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन की तारीख बता दी गई है। बिलासपुर यूनिवर्सिटी में 5 अगस्त से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी, 25 अगस्त तक ये प्रक्रिया जारी करेगी।
एडमिशन की प्रक्रिया आनलाइन तरीके से आयोजित की जायेगी। किसी भी अन्य तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन मोबाइल के जरिये भी भरा जा सकता है। दाखिले के लिए जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक छात्रों को अपना फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है, जो आनलाइन जमा कराया जा सकता है। वहीं नामांकन शुल्क 300 रुपय रखा गया है, जो आनलाइन ही जमा कराया जा सकता है। विश्वविद्यालय की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसके जरिये आवेदक अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।