गरीबों के सेवा कार्य में तेजी लाने एवं विविध विषयों पर चर्चा के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर का वर्चुवल बैठक संपन्न

गरीबों के सेवा कार्य में तेजी लाने एवं विविध विषयों पर चर्चा के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर का वर्चुवल बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लिए लड़ रहे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आज वर्चुअल बैठक हुआ जिसमे कोरोनाकाल से उपजे हालात से प्रभावित गरीब परिवारों को संगठन द्वारा सुखा राशन सामान वितरण कार्य में तेजी लाने की बात कही । जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि अभी तक हमारा सेवा कार्य बुंदेला बरतोरी एवं कुछ अन्य गांव पर चल रहा था किंतु आज तय हुआ कि हमारे संगठन द्वारा यह कार्य जिले के अन्य क्षेत्रों में बढ़ायेगें। अब यह कार्य बिलासपुर शहर एवं तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी के गांवों में भी महामारी से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन वितरित किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया कि हमारे संगठन के प्रादेशिक कोर कमेटी के आह्वान पर यह सेवा कार्य रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर जिला में चल रहा है । वहीं जिला संयोजक शैलू श्रीवास ने बताया कि इसके अतिरिक्त इस बैठक में छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई लिखाई एवं राजकाज की भाषा कैसे बनाया जाए ? मूल निवासियों की जमीन पर खुल रहे हैं उद्योगों पर छत्तीसगढ़ियों को शत प्रतिशत रोजगार कैसे मिले इस पर भी चिंतन हुआ। इस बैठक में रविंद्र कौशिक, नितिश बंजारे, रिंकू कौशिक, राजकुमार यादव, सुनील कश्यप, अमरनाथ खेड़ी, बॉबी पात्रे, बलराम साहू, उमेश कौशिक, प्रदीप साहू, प्रीतम जायसवाल इत्यादि सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments