गड़रिया भाइयों ने जरूरत मंद लोगों को सूखा राशन एवं मास्क का वितरण किया-

गड़रिया भाइयों ने जरूरत मंद लोगों को सूखा राशन एवं मास्क का वितरण किया-

गड़रिया समाज


बिलासपुर । कोरोना महामारी के इस दौर में  कई गरीब परिवारों को जीवन यापन करने में समस्या आ रही है, इस समस्या को देखते हुए, गड़रिया ढेंगर समाज बिलासपुर के भाइयों ने मिल कर जरूरतमंद गरीब परिवार को बिलासपुर शहर में सुखा राशन मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। बिलासपुर गड़रिया ढेंगर समाज युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली ने बताया कि गड़रिया ढेंगर समाज बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ द्वारा लगातार समाज सेवा में कार्य किया जा रहा है, जिस कड़ी में आज बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में सुख राशन का वितरण किया गया,  इस कार्य में बिलासपुर शहर के युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष देव पाल, उपाध्यक्ष सूरज धनगर,सचिव राजेन्द्र पाली, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाली कोषाध्यक्ष गोविंदा पाली, विनोद पाली, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ अनिल कुमार पाली के सहयोग से किया गया।



Post a Comment

0 Comments