छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों ने किया वर्चुअल बैठक-
बिलासपुर। (आरुग न्यूज) छत्तीसगढ़िया वाद के लिए अपनी पहचान बना चुके छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा लॉक डाउन को देखते हुवे ऑनलाइन वर्चुअल बैठक रखा गया जिसमें बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़िया वाद को आघे बढनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिला संयोजक शैलू ठाकुर ने जिले में सेनानियों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही, साथ ही जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाली ने कहा सबसे अहम वर्तमान परिवेश में फिजिकल बैठक न कर के ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सदस्यों को क्रांति सेना से जोड़ा जाए जिसके लिए समय समय पर क्रांति सेना द्वारा किये गए कार्यो को लोगो के बीच में रखा जाए, वहीं जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने बताया कि क्रांति सेना के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग क्रांति सेना से जुड़ते तो है लेकिन विभिन्न असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें बहाल फुसला कर क्रांति सेना के बारे में गलत जानकी दी जाती है जिससे सभी सेनानियों को बचना है। इसके साथ ही सुनील कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रचार के लिए सभी गाँव के चौराहे पर क्रांति सेना के नाम से बैनर पोस्टर टांग कर साथ ही दीवारों पर क्रांति सेना के विचारों को लिखा कर लोगो को जागरूक करेंगे, वही बबलू वस्त्रकार ने कहा कि सभी छत्तीसगढ़ियों को शादी विवाह में जो भी निमंत्रण पत्र छपवाया जाता है उसे छत्तीसगढ़ी में जरूर छपवाए जिससे लोगो मे अपनी भाषा के प्रति सम्मान बढेगा, बॉबी पात्रे, उमेश कौशिक, नीतीश बंजारे ने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए नई रणनीति तैयार करने की बात कही, आज के इस वर्चुअल बैठक में कृष्ण कौशिक, अनिल पाली, शैलू ठाकुर, नीतीश बंजारे, जितेन्द्र पटेल, बॉबी पात्रे, बबलू वस्त्रकार, उमेश कौशिक, पुनिराम, हेमंत कौशिक, सुनील कश्यप, रविन्द्र कौशिक,प्रदीप साहू, सुमित कश्यप, आकाश बंजारे,साधना साहू सामिल हुवे।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।