बैंक मैनेजर की धमकी के जवाब में मनोज बर्मन और युवा संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का संकल्प-

 बैंक मैनेजर की धमकी के जवाब में मनोज बर्मन और युवा संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का संकल्प-


सिमगा । (दीपक साहू आरुग न्यूज) आज भाटापारा में भारतीय स्टेट बैंक भाटापारा मुख्य शाखा के कर्मचारियों और बैंक मैनेजर के द्वारा मनोज बर्मन ढाबा संचालक को लोन देने के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बचाओ और बैंक मैनेजर की धमकी के जवाब में मनोज बर्मन और युवा संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का संकल्प लेकर SBI बैंक भाटापारा के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

आपको बता दे कि ये ऐसा मामला केवल भाटापारा बैंक का नही है, प्रदेश में लोन के नाम पर कई युवाओं को धोका दिया जाता रहा है। मनोज बर्मन के द्वारा जागरूकता दिखाते हुवे कलेक्टर बलौदा बाजार से भी शिकायत किया गया था लेकिन कलेक्टर की भी बात की अनदेखी कर के युवक को परेशान किया गया पीड़ित ने बताया की यहाँ मेरे जैसे कई और युवाओं का लोन पेंडिग है। जबकि यह लोन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के द्वारा केंद्र की योजना का ही हिस्सा है

Post a Comment

0 Comments