जितने अधिक वृक्ष हमारे आस-पास रहेंगें हम उतने सुकून की सांस ले सकेंगें- अनिल पाली
बिलासपुर। (आरुग न्यूज) गड़रिया समाज बिलासपुर के युवाओं द्वारा पर्यवारण संरक्षण को प्रोत्साहन देते हुवे बिलासपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन युक्ति पौधें लगाएं जा रहें है इसी कड़ी में आज गड़रिया समाज बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ द्वारा उसलापुर बिलासपुर में पीपल और बरगद के पौधें लगा कर उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए कांटो से घेर कर हमेशा उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया, इससे पहले भी गड़रिया समाज के द्वारा लोगों को जागरूक कर वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहन किया जा रहा है।
युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव अनिल कुमार पाली ने कहा जितनी ज्यादा आवश्कता वृक्षारोपण की है उससे कही ज्यादा आवश्यकता पहले से लगें वृक्षों को बचाने की है जितने अधिक वृक्ष हमारे आस-पास रहेंगें हम उतने सुकून की सांस ले सकेंगें।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई जिसमे गड़रिया युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव अनिल कुमार पाली, युवा प्रकोष्ठ जिला कोषाध्यक्ष गोविंदा पाली,युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनिल पाली, युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष देव पाल,युवा प्रकोष्ठ शहर उपाध्यक्ष सूरज धनगर, युवा प्रकोष्ठ शहर सचिव राजेन्द्र पाली ने अपना सहयोग प्रदान किया।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।