शालाओं में वृक्ष होने से मिलती है
सकारात्मक ऊर्जा- अनिल कुमार पाली
बिलासपुर । (आरुग न्यूज) गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर के द्वारा वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर बिलासपुर जिले में प्रयास कर रहें है इसी क्रम में समाज के युवाओं द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा बिलासपुर में विभिन्न प्रजातियों के पौधें जिसमें पीपल, गुलमोहर,चितफल, जामुन,जाम आदि के पौधें सप्रेम भेंट स्वरूप दिया।
गड़रिया समाज बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली के मार्गदर्शन पर शहर उपाध्यक्ष सूरज धनगर, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाली, कोषाध्यक्ष गोविंदा पाली, सहकोषाध्यक्ष विनोद पाली, पंकज कौशिक व अन्य साथियों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही शाला प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा जी, श्री चंद्रकांत उपाध्याय सर के साथ अन्य सभी स्टाफ ने उपस्थित हो कर वृक्षारोपण के कार्य को प्रोत्साहित करने की बात कही।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।