पंथी,सुवा,कर्मा,राऊत नाचा को एक
मंच पर देखेंगे बिलासपुर वासी,
छत्तीसगढ़िया समाज की
हरेली रैली की तैयारी जोरो पर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ियों के साल की पहली त्यौहार हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विभिन्न विधाओं को एक मंच पर लाने का बीड़ा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उठाया हे , बिलासपुर में इस तरह का आयोजन पहली बार होने जा रहा है जब छत्तीसगढ़ के सभी लोक विधा एक साथ प्रदर्शित होगें । इस कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के मैराथन बैठक सम्पन्न हुवा जिसमे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना, कुर्मी जिला ईकाई , साहु जिला समिति, श्रीवास जिला कोर कमेती, गड़रिया युवा प्रकोष्ठ समेत अनेक छत्तीसगढ़िया संगठनो ने हिस्सा लिया ।
जिला महामंत्री परस राम ने बताया कि हमारे पुण्य हरेली त्यौहार के अवसर पर कोविड नियमों का पालन करते हुवे रैली का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है और यह रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से शुरु होकर मुक्तिधाम रोड गीता पैलेस सरकंडा मे जाकर सम्पन्न होगी।
गौरतलब है कि विभिन्न छत्तीसगढ़िया संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई वर्षो से किया जा रहा एवं उसी कड़ी में पहली बार यह आयोजन बिलासपुर में भी किया जा रहा है ।
संयोजक शैलू ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में पहली बार हरेली रैली की तैयारी में लगे छत्तीसगढ़िया युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, छत्तीसगढ़िया युवाओं द्वारा हरेली रैली को पूण रूप देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में बैनर पोस्टर पाम्पलेट द्वारा प्रचार किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक तिहार हरेली की चमक पूरे बिलासपुर शहर में दिख सकें।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।