पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिजनों को दी जाएगी 50 लाख की सहायता




आपको बता दे बीते दिन पत्थल गांव बाजार रोड  में कार हादसा हुआ था। जिसके चलते  पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिजनों को दी जाएगी 50 लाख की सहायता, उधर भाजपा ने किया बंद का ऐलान।विपक्ष के दबाव के चलते पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने का ऐलान किया गया है। सीएम बघेल के निर्देश पर देर रात कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहायता राशि का ऐलान किया है। वहीं घटना के  विरोध में भाजपा ने  आज जिला बंद का आह्वान किया है।

   आपको बता दे हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति ठीक है। सिविल अस्पताल में 12 घायलों का इलाज जारी है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी 4 का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments