स्कूलों में गुजराती भाषा के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उतरेंगे मैदान में

 स्कूलों में गुजराती भाषा के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उतरेंगे मैदान में



स्कूलों में गुजराती भाषा के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उतरेंगे मैदान में 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को बने 21 साल हो गए है इसके बाउजूद बच्चों को स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई लिखाई नही कराई जा रही है, प्रदेश के विभिन्न छत्तीसगढ़िया संगठन लगातार स्कूलों में छत्तीसगढ़ी मातृ भाषा में पढ़ाई लिखाई को ले कर छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक कि लड़ाई लड़ चुकी है उसके बाउजूद कोई पहल नही होने पर छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना कि प्रदेशाअध्यक्ष अध्यक्ष लता राठौड़ के द्वारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है जहाँ शासन के द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए समय ऊपर समय की मांग की जा रही है। 

इसके बाउजूद शासन के द्वारा बच्चों को स्कूलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गुजराती भाषा का ज्ञान देने के लिए रूप रेखा तैयार करने को कहा गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो में काफी आक्रोश है, 

छत्तीसगढ़ में गुजराती भाषा की पढ़ाई को लेकर रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बिलासपुर जिले में की गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही मुख रूप में छत्तीसगढ़ में गुजराती भाषा पढ़ाए जाने के विरोध में रणनीति तैयार की गई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति  सेना, छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़िया किसान  क्रान्ति सेना द्वारा पूरे प्रदेश में गुजराती भाषा पढ़ाए जाने का विरोध जोर सोर से किया जाएगा, इसके बाद भी अगर सरकार नही जागी को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा पुरे राज्य मे उग्र आंदोलन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ियों का कहना है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बच्चों को गुजराती शिक्षा दी जाने की बात कही जा रही है तो क्या गुजरात में छत्तीसगढ़ी भाषा पढ़ाई जाएगी, अगर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत छत्तीसगढ़ में गुजराती भाषा पढ़ाई जाती है तो भारत के अन्य राज्यों के स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई करवाई जाए तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो पाएगा। इस मैके पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेशाअध्यक्ष अमित बघेल, उपाध्यक्ष अजय यादव, संयोजक गिरधर साहु , महामंत्री भुषन,यसंवत , दिलिप मिरी ,सोनु राठौर, जितेन्द जिला बिलासपुर जिला संयोजक ठाकुर शैलू , जिला अध्यक्ष कृष्णा , जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाली,जिला संगठन मंत्री परस यादव रायपुर जिला से अनिल, शिवेंद, दिनेश,रायगढ से रवितिवारी फुलराज, सुरज, कोरबा से अतुलदास, रनविर, भाटापारा से चंदकात यदु,भुपेंद सेन, दुर्ग से अरुण गंधर्व बलौद, छत्तीसगढ के सभी जिलो से सेनानी, पदाधिकारी मौजुद थे

Post a Comment

0 Comments