क्रांति सेना द्वारा ग्राम दोमुहानी में मनाया गया दीपोत्सव प्रदेशवासियों को दिया शुभकामनाएं
मस्तूरी। आज हमारे मस्तूरी विधानसभा के ग्राम दोमुहानी बंसीलाल घृतलहरे नगर वार्ड क्रमांक 43 में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा दोमुहानी जयस्तंभ चौक परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर में दीप जलाकर दीपावली दीप उत्सव मनाया गया जिसमें दोमुहानी क्षेत्र के सभी सेनानी द्वारा दीप जलाकर सुख समृद्धि की कामना किए तथा उत्साहवर्धन के साथ सभी को मानव मानव एक समान का संदेश दिया।
जिसमें ब्लॉक संयोजक अश्वनी गोयल ने सभी को संदेश दिया कि दीपावली लक्ष्मी पूजा पर्व में आतिशबाजी ना करके सभी को अपने परिवार में अपने परिवार में मेवा मिष्ठान इत्यादि बनाकर आपस में भाईचारा बनाकर त्यौहार को मनाए जिससे कि हमारे वातावरण को प्रदूषण से बचा सके इसमें ग्राम प्रमुख व ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी पात्रे, सतनाम सेना पदस्थ उमेंद्र अगर दास डहरिया, आकाश गोयल, रुपेश जोगे, राजा डेहरिया, बॉबी डहरिया, दीपक सुमन, ननकू भोसले, रामकिशुन गेंदले, बादल गोयल, पृथ्वीराज गोयल, राजकुमार डहरिया, नीलेश जोगे अन्ना कोसले, व ग्राम के अन्य वरिष्ठ उपस्थित थे।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।