बुढ़ादेव स्थापना में पवित्र शिवनाथ - मनियारी नदी संगम से भी जायेगी मिट्टी , दगोरी में क्रांति सेना का ऐलान।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ियों को उनके हक अधिकार के लिए जगाने का कार्य कर रही संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का जिला स्तरीय बैठक एवं संगठन विस्तार का कार्यक्रम बिल्हा ब्लाक के शिवनाथ नदी के तट पर बसे ग्राम दगोरी में हुआ जिसमे विशेष रुप से इस संगठन के प्रस्तावित बुढ़ादेव यात्रा पर चर्चा हुई एवं जिले में यात्रा को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया गया । गौरतलब है कि क्रांति सेना का बुढ़ादेव यात्रा अप्रेल माह से पुरे प्रदेश भर में प्रस्तावित है जिसका निर्णायक समापन 18 अप्रेल को राजधानी में होगा जिसमे प्रदेश भर के हजारों गांव से चुटकी भर मिट्टी लेकर बुढ़ा तालाब में अंखड बुढ़ादेव की स्थापना की जायेगी जिसके तैयारी में संगठन के सेनानी गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करके कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे है ।
बिलासपुर जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि बुढ़ादेव हमारे घर घर की , गांव गांव की कुलदेवता है जिसे पुरी दुनिया के सामने लाने की जुरुरत है । शोषक किस्म के लोगों द्वारा हमारे धार्मिक भावनाओं को , भाषा संस्कृति को दबाने में लगे है लेकिन ऐसे लोगों को जवाब देने का समय आ गया है और इसलिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों को एक सुत्र में पिरोने के लिए यह विशाल यात्रा निकालने का संकल्प हमारे संगठन ने लिया है जिसके लिए हमारे प्रदेश भर सेनानी लोग संबंधित जिले में सक्रिय है और इसी तारतम्य में आज हम लोग भी दगोरी में जुटे जिसमे गांव के अनेक लोग एवं संगठन सदस्य सम्मिलित हुये ।
वही उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया कि आज जिले में दगोरी के अतिरिक्त 3 और क्षेत्र यथा सिरगिट्टी क्षेत्र में पुनाराम सुर्यवंशी , सीपत के खोंधरा क्षेत्र में ठा. शैलु छत्तीसगढ़िया एव तखतपुर में बलराम साहू के नेतृत्व में भी बैठक हुये ।
इस अवसर पर रविन्द्र कौशिक , अंकित मरावी , सुमन कश्यप, प्रदीप , उमेश , मनराखन , उमेन्दी , आजुराम , कल्यान सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।