गड़रिया समाज बिलासपुर के द्वारा अहिल्या माता की मूर्ति स्थापित करने के लिए महापौर को ज्ञापन सौंपा-

 गड़रिया समाज की आराध्या देवी अहिल्या माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित करने महापौर से की मांग-


बिलासपुर गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा तारबाहर तालाब के पास अहिल्या माता की मूर्ति स्थापना के लिए महापौर रामशरण यादव जी को ज्ञापन सौंपा-



बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मूल निवासी के रूप में बरसों से निवास कर रहें गड़रिया समाज के द्वारा अहिल्या माता मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था इसी कड़ी में गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा गड़रिया समाज की आराध्या देवी माता अहिल्या और साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना को लेकर बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव जी से मुलाकात कर तारबाहर क्षेत्र के नगर निगम तालाब डिपूपारा में अहिल्या माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना करने की मांग की गई। इस कार्य में गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाली, शहर अध्यक्ष देव पाल, युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली, उपाध्यक्ष सूरज धनकर, गोविंदा पाली, परस यादव के साथ अन्य साथी उपस्थित रहें।

गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली ने बताया कि गड़रिया समाज के लिए बिलासपुर जिले में एक भी ऐसा स्थान नही है जहाँ अहिल्या माता की मूर्ति हो या कोई स्थान अहिल्या माता के नाम से घोषित हो जिससे समाज के लोगो में नाराजगी है कि शासन द्वारा उनकी ओर ध्यान नही दिया जाता है, अगर अहिल्या माता की मूर्ति स्थापित होती है तो आगामी अहिल्या माता जयंती पर समाज के लोगो को भटकना नही पड़ेगा।

शहर अध्यक्ष देव पाल ने बताया कि गड़रिया समाज के द्वारा सामाजिक कार्य के साथ ही समाज सेवा में विभिन्न कार्य समय-समय पर किया जाता है, जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी महतारी की मूर्ति के साथ समाज की आराधना देवी अहिल्या माता की मूर्ति स्थापित होने से सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लिए गर्व की बात होगी, हमार उद्देश्य है कि अपने समाज की पहचान के साथ छत्तीसगढ़िया समाज को आघे ले कर जाएं।

Post a Comment

0 Comments