छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के द्वारा बूढ़ादेव यात्रा की तैयारी में किया प्रचार, बिलासपुर महापौर को दिया नेवता-

 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के

 द्वारा बूढ़ादेव यात्रा की तैयारी में किया 

प्रचार, बिलासपुर महापौर को दिया 

नेवता-



बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के द्वारा लगातार पूरे शहर में बूढ़ादेव यात्रा का प्रचार किया जा रहा है, इस संबंध में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर की टीम के द्वारा बिलासपुर नगर निगम महापौर से मिल कर बूढ़ादेव यात्रा के लिए सहयोग करने का निवेदन किया जिसपर महापौर द्वारा पूरा सहयोग करने की बात कही गई, इसी के साथ जिला के पदाधिकारियों और सेनानी साथियों के साथ नेहरु चौक और उसके आस-पास के क्षेत्र में पोस्टर चिपकाया गए ताकि आने जाने वाले लोगो की नजर उस पर पड़ सकें। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बूढ़ादेव यात्रा के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पुरखा को छत्तीसगढ़ में पूरे जोर सोर से स्थापित किया जाएगा, हमारे घर के जो बुजुर्ग है जो स्वर्ग सिधार गाए है वही हमारे पुरखा है उन्ही का हम अपने घर मे देवता के रुप में पूजा करते है ये पूरे छत्तीसगढ़िया समाज मे किया जाता है, बाहरी संस्कृति का बोझ आप छत्तीसगढ़िया अपने कंधे पर नही लेगा इस मुहिम को आघे बढ़ाते हुवे अब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पूरे प्रदेश में बूढ़ादेव यात्रा निकाल कर 18 अप्रैल को रायपुर बूढ़ा तालाब में अपने पुरखा बूढ़ा देव को स्थापित करेंगें। बिलासपुर में बूढ़ादेव यात्रा के प्रचार के लिए परस यादव, अनिल पाली, कृतग पटेल, सूरज धनकर, देव पाल, सुनील पाली के साथ और भी साथी उपस्थित हुवे है।

Post a Comment

0 Comments