गड़रिया समाज के लिए भवन निर्माण की मांग को लेकर समाज के युवाओं द्वारा कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन-
बिलासपुर जिले में गड़रिया समाज के भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग की गई अनुविभागीय अधिकारी से-
बिलासपुर। बिलासपुर गड़रिया समाज के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर बिलासपुर जिलाधिकारी एवं बिलासपुर जिला अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, समाज के युवाओं द्वारा बिलासपुर जिले में सामाजिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है ताकि समाज के द्वारा सामाजिक गतिविधियों का संचालन भवन के द्वारा आसानी से किया जा सकें, गड़रिया समाज के युवाओं ने बताये कि गड़रिया समाज के द्वारा बिलासपुर जिले में कई तरह के सामाजिक कार्य के साथ सामाज सेवा के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्य किया जा रहा है, जिससे समाज का नाम पूरे प्रदेश में अच्छे कार्य के लिए आघे बढ़े। इस कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए जिला युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाली, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद पाली, जिला सह-कोषाध्यक्ष विनोद पाली, शहर अध्यक्ष देव पाल, शहर उपाध्यक्ष सूरज धनकर, शहर सचिव राजेन्द्र पाली, देव पाल, चिली रजक के साथ अन्य साथी उपस्थित हुवे।
गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव अनिल कुमार पाली ने बताया कि समाज के युवाओं के द्वारा समाज सेवा में कार्य किया जाता है पर उनका कोई स्थायी भवन नही होने के कारण एक साथ मिल कर बैठक करने में या कोई सामाजिक कार्यक्रम करने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे समाज के लोग एक साथ अधिक संख्या में एकत्रित नही हो पाते है।
जिला कोषाध्यक्ष गोविंदा पाली ने कहा कि अगर हमारा स्थाई भवन शहर में होगा तो समाज की गतिविधियों को आधे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा, शासन से हमारी यही मांग है भी हमारी मांग पर विनम्र पूर्वक विचार करते हुवे समाज के नाम से भूमि आवंटित करने की कृपा करेंगें।
शहर अध्यक्ष देव पाल ने कहा हमारा समाज निरंतर वृक्षारोपण, गरीबों को भोजन वितरण जैसे कई समाज सेवा के कार्य मे अपना योगदान देते है जिसको ध्यान में रख कर शासन के द्वारा हमारी मांगो को जल्द पूरा करना चाहिए।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।