माँ कात्यायनी देवी के दिन कतिया समाज
के द्वारा लोखण्डी में भव्य कलशयात्रा
निकाली गई
बिलासपुर/ कतिया समाज के द्वारा चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर "छठी मैया" मां कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना कर कतिया समाज लोखण्डी भवन ग्राम से प्रांरम्भ कर माता चौरा महादेव राजा मंदिर, शिव मंदिर, बिरतिया दाई मंदिर से ग्राम पंचायत शिव मंदिर, गिरीबाबा मंदिर भोईरापारा होते हुए वापस गौंटिया पारा पुरानी बस्ती तालाब के पास संपन्न हुआ और सभी का चरण धुलवाकर आगे भवन में कलश को रखा गया इसी कड़ी में कतिया समाज लोखण्डी भवन में आयोजित अतिथि सम्मान के लिए रखा गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के सभापति मीनु सुमन्त यादव की उपस्थिति रही और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की और समाज को एकजुटता दिखाते हुए आगे बढ़ने की बात कही इस अवसर पर जिला कतिया समाज के अध्यक्ष श्री सुखनंदन शिव, जिला सचिव व लोखण्डी प्रभाग कोषाध्यक्ष श्री राम कुमार गढ़ेवाल, कोषाध्यक्ष सालिकराम गढ़ेवाल, रंजीत गढेवाल, जनपद सदस्य सुरज पटेल, समाजिक कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल व कतिया समाज लोखण्डी प्रभाग के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष छेदीलाल गढ़ेवाल, सचिव विनय गढे़वाल, सहसचिव नरेंद्र गढ़ेवाल, संगठन मंत्री राजकुमार गढ़ेवाल, व्यवस्थापक नरेंद्र गढ़ेवाल इस अवसर पर अपनी अहम भूमिका निभाई जिसमें कतिया समाज लोखण्डी महिला समिति के अध्यक्ष हीरा बाई गढ़ेवाल, सचिव सुमति गढ़ेवाल, कोषाध्यक्ष नीता गढ़ेवाल आदी उपस्थित रहे इस अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ी सभी को प्रसाद वितरण किया गया उसके बाद शाम 6 बजे से भजन, जसगीत का कार्यक्रम रखा गया जहां जय माता दी के धुन से ग्रामीण झुम उठे मंच का संचालन बेनी प्रसाद नाग के द्वारा किया गया उन्होंने यह भी कहा की यह आयोजन आने वाले समय में कराने कतिया समाज लोखण्डी प्रयास करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।