बुढ़ादेव यात्रा सबाब पर , नगर निगर के बार्डर इलाकों में स्वागत करने की होड़ -


बुढ़ादेव यात्रा सबाब पर , नगर निगर के 

बार्डर इलाकों में स्वागत करने की होड़ -


दर्जनों सरपंच, ननि पार्षदों ने दिया समर्थन। संगठन का रोजाना दर्जनों जगह ताबड़तोड़ बैठक -


बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन द्वारा निकाला गया  बुढ़ादेव रथयात्रा जिले के तीन विधानसभाओं को कवर करने के बाद कल बिलासपुर शहर प्रवेश कर जायेगी ।  नगर निगम के सीमावर्ती गांव जो बेलतरा विधानसभा में आते है वहां विस प्रमुखों ने इस कठिन गर्मी में मोर्चा संभाले हुये है ,आज तुर्काडीह, छोटे कोनी, बड़े कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, रमतला,बिरकोना, बैमा नगोई जैसे कस्बाई इलाको में रथयात्रा का स्वागत हुआ ।  बेलतरा खंड प्रमुख कृतज्ञ छत्तीसगढ़िया ने बताया कि बेलतरा विस मे यात्रा का आज दुसरा दिन था जिसमे दर्जनों गांव के पवित्र स्थानों से चुटकी भर मिट्टी का संग्रह किया । वही खड़ प्रभारी सुनील कश्यप ने कहां कि हजारो गांव का यह मिट्टी , जात जात में बटे छत्तीसगढ़ियों को एक सुत्र में पिरोनी का काम करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने में सर्व आदिवासी एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी भरपुर सहयोग हभे मिल रहा है

वही दुसरी ओर जिला कोर कमेटी के आह्वान पर जिले में जहां रथयात्रा पहुचने बाकी है उन स्थानों पर संगठन का ताबड़तोड़ बैठक का दौर जारी है , जिला संगठन द्वारा पाम्पलेट पोस्टर का वितरण के लिए एक स्पेशल टीम भी बनाया गया है जो सैकडो जगहो पर इस कार्य को पुर्ण करने में लगे हुये है । संगठन के सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक अपने टीम के जहां बिल्हा विस में सक्रिय है वही जिला उपाध्यक्ष अनिल पाली , संगठन महामंत्री परस यादव बिलासपुर शहर में लगातार बैठक ले रहे है और जिला संयोजक ठा शैलु छत्तीसगढ़िया , अश्वनी गोयल , बाॅबी पात्रे अपने अपने टीम के साथ मस्तुरी विधानसभा में सक्रिय है ताकी कोई कसर बाकी न रह जाये ।

बूढ़ादेव यात्रा को लेकर महापंचायत, जिले के हर ग्राम में होगा स्वागत

जिलाध्यक्ष ने इस यात्रा को अस्मिता से जोड़ते हुये छत्तीसगढ़ियों को इस यात्रा में और जोर सोर से सम्मिलित होने का अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments