आदिवासी समाज का ईटवा में विशाल सम्मेलन , राजा शंकर शाह के बलिदान दिवस पर किया याद । समाज को संगठित करने पर दिया बल ।

 

आदिवासी समाज का ईटवा में विशाल सम्मेलन , राजा शंकर शाह के बलिदान दिवस पर किया याद । समाज को संगठित करने पर दिया बल । 



बिलासपुर। वीर बलिदानी कुंवर  रघुनाथ शाह,  राजा शंकर शाह के के याद में एवं विश्व आदिवासी दिवस के मौका पर सर्व आदिवासी समाज का विशाल सम्मेलन ग्राम ईटवा पाली (मस्तुरी ) में हुआ जिसमे हजारों की संख्या में आदिवासी समाज जुटे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारम्परिक छत्तीसगढ़ी सुवा गीत से हुआ तत्पश्चात प्रदेश भर से पहुचे अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने अपने विचार व्यक्त करते हुये समाज के शिक्षा टर विशेष बद देने कहां । वही उन्होने बताया कि हमारे समाज का पुरा ताना बाना प्रकृति पर आधारित है , और उस पर आश्रित है लेकिन आज विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश किया जा रहा है , आदिवासियों को उनके प्राकृतिक रहवास से बेदखल किया जा रहा है  ,  इस तरह के शोषक मनोवृति विचार से लड़ने की जरुरत है , वही अन्य अतिथियों ने भी आदिवासी पेन पुरखा को बलिदान दिवस पर याद किया । सम्मेलन में करीब आधा दर्जन जिले के लोग शामिल हुये । साथ ही कार्यक्रम में गोंडवाना टाईम वाली घड़ी आकर्षण का केन्द्र रहा जिसके मिनट घंटे का कांटा प्रचलित घड़ी के ठीक विपरित था।

Post a Comment

0 Comments