पांच साल से अटकी सहायक ग्रेड तीन विधानसभा भर्ती पूर्ण करने की मांग
रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय द्वारा अक्टूबर 2018 में सहायक ग्रेड तीन के कुल 47 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होने की बात कही गयी थी। प्रथम चरण लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण टायपिंग परीक्षा किया जाना था। प्रथम चरण लिखित परीक्षा से पद के 15 गुणा अभ्यर्थियों को टायपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाना है। परंतु आज तारीख तक पांच साल से भी अधिक समय हो जाने के बाद केवल एक चरण लिखित परीक्षा ही पूर्ण हो पायी है। तथा द्वितीय चरण टायपिंग परीक्षा पश्चात भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो इसके लिए अभ्यर्थी लगातार विधानसभा अध्यक्ष और सचिव दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि विधानसभा पूरे प्रदेश के संचालन की धुरी है, जहां तृतीय श्रेणी के इस पद का विशेष योगदान रहता है। जिसके भर्ती के बाद ही विधानसभा कार्यालयीन गतिविधियों के द्वारा ही प्रदेश का संचालन किया जाना संभव हो पाता है। इसलिए सहायक ग्रेड तीन भर्ती पूर्ण करने की मांग प्रमुखता से रखे हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें, दैनिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
whatsapp No:- 7722 906664 , aarugnews@gmail.com
आप का व्यपार हम बढ़ाएंगे।
विधानसभा भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती विज्ञापन प्रकाशन : अक्टूबर 2018
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा : दिसंबर 2021
लिखित परीक्षा परिणाम : जून 2022
कौशल (टायपिंग) परीक्षा : लंबित
अंतिम परिणाम : लंबित
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।