छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तुरी क्षेत्र के वेद परसदा , किरारी में किया सुखा राशन वितरण ।


छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तुरी क्षेत्र के वेद परसदा , किरारी में किया सुखा राशन वितरण ।



मस्तूरी। लाकडाऊन से अत्यंत निर्धन लोगों पर पड़े आर्थिक संकट के बीच छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का जरुरतमंद लोगों को सुखा राशन विवरण का कार्य लगातार जारी है।

छत्तीसगढ़ियों के आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक , भाषाई उत्थान के लिए कटिबध्द सक्रिय संगठन छक्रांसे द्वारा कोटा , बेलतरा , बिल्हा , सीपत क्षेत्र के बाद मस्तुरी क्षेत्र के वेद परसदा , किरारी-गतौरा ग्रामों में आज सुखा राशन वितरित किया गया। 

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा दुरांचलो ग्रामों में सुखा राशन वितरण का कार्य लगातार जारी। 200 परिवारों को बांटा राहत पैकेज

क्रांति सेना बिलासपुर कोर कमेटी के निर्देश पर संगठन के मस्तुरी विधानसभा के उप कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू एवं अन्य सेनानियों ने मिलकर वेद परसदा ग्राम में जरुरतमंदो को चावल, आलु, प्याज , नमक, हल्दी , मिर्च इत्यादी राशन वितरण किया जिसमे मनीष सिंह , राजकुमार यादव, शिवम श्रीवास , दीपु यादव इत्यादी ने भी सहयोग प्रदान किया । वही बाबी पात्रे , नितिश बंजारे , सुन्दर श्रीवास ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किरारी गतौरा क्षेत्र में कुछ जरुरतमंदो को राशन वितरण किया

छत्तीसगढ़ी के लिए पुरानी राजधानी से वर्तमान राजधानी तक की पदयात्रा करके 1 लाख हस्ताक्षर संग्रह करने का करेंगें अभियान  

साथ ही मस्तुरी विधानसभा अध्यक्ष ने अपील किया कि इस कोरोनाकाल से प्रभावित जरुरतमंदों की सूचना हमारे संगठन को जरुर दे, ताकी हम उन तक पहुच कर यथासंभव मदद कर सके।

बेलतरा क्षेत्र के जरुरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सुखा राशन सामाग्री बांटेगी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर

Post a Comment

0 Comments